किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में नर्स से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी अजय कुमार शर्मा पीएचसी का फार्मासिस्ट है। सोमवार को नर्स ने कुल सचिव को शिकायती पत्र भेजते हुए जानमाल की गुहार लगाई है।
इसी फार्मासिस्ट के खिलाफ 31 मई को केंद्र प्रभारी की पिटाई की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर केजीएमयू टीचर्स एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है।
मामला सरोजनी नगर स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। स्टाफ नर्स ने कुलसचिव को दिए पत्र में आरोप लगाया कि फार्मासिस्ट ने उसके साथ अभद्रता की। उसने कमरे में भाग कर जान बचाई।
फोन पर परिवारीजनों को बुलाया, जब जाकर उसकी जान बची। वहीं अजय कुमार शर्मा का कहना है कि जांच के लिए तैयार हूं। मुझे फंसाया जा रहा है। मैं चार्ज देने को तैयार हूं। लेकिन यह तो बताए कि किसे देना है।