फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फेसबुक पर विज्ञापन देख किया क्लिक, ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 13.29 लाख गंवाए; केस दर्ज

Fri, 30 May 2025 05:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

युवक ने फेसबुक पर विज्ञापन देख उस पर क्लिक किया। ठगों ने ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 13.29 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने तीन बैंक अकाउंट में रुपये ट्रांसफर करा लिए। मामले में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Cyber crime - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में आशियाना के स्कंद अपार्टमेंट निवासी जितेंद्र मिगलानी को फेसबुक पर आए एक विज्ञापन को क्लिक करना महंगा पड़ गया। जालसाजों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर मुनाफे का लालच देकर उनसे 13.29 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जितेंद्र के मुताबिक 17 मार्च को उन्होंने फेसबुक पर विज्ञापन देखकर क्लिक किया। उन्हें पिम्को नाम के एक ग्रुप में जोड़ लिया गया। ग्रुप में जानकारी दी गई कि ट्रेडिंग में निवेश पर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। 

तीन बैंक अकाउंट में 13,29000 रुपये ट्रांसफर करा लिए

जालसाजों ने जितेंद्र को एक एपीके फाइल भेजी। उसे डाउनलोड करने के लिए कहा। इसके बाद छह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संपर्क किया और निवेश करने के लिए कहा। जालसाजों की बातों में आकर जितेंद्र ने दो खाते से जालसाजों के बताए गए तीन बैंक अकाउंट में 13,29000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। 

यह भी पढ़ेंः- Lucknow: प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग में एक और आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन


जालसाजों ने बताया कि निवेश पर उन्हें 30 लाख रुपये का मुनाफा हुआ है। आरोपियों ने जितेंद्र से और रुपये निवेश करने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने फोन बंद कर दिया। उन्होंने जब दोस्तों को बताया तो उनको ठगी का पता चला। 

सात बार में ट्रांसफर कराए थे रुपये 

ठगी का शिकार हुए जितेंद्र ने बताया कि मार्च से पांच जून के बीच जालसाजों ने सात बार में उनसे रुपये ट्रांसफर कराए थे। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना बृजेश यादव ने बताया कि जिन खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए थे, उनकी डिटेल बैंक से मांगी गई है। जल्द जालसाजों के खाते को फ्रीज कराने के लिए बैंक से संपर्क किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें