फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए के जवाब में पीडीएम:पल्लवी पटेल ने चार पार्टियों का बनाया गठबंधन, यूपी की कई सीटों पर चुनाव लड़ेगा एलांयस

Sun, 31 Mar 2024 03:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Pallavi Patel :अपना दल कमेरावादी ने तीन और पार्टियों के साथ मिलकर नया गठबंधन बनाया है। इस गठबंधन को पीडीएम का नाम दिया गया है। मालूम हो कि अखिलेश यादव काफी समय से पीडीए की बात कह रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Pallavi Patel Asaduddin Owaisi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिलेश यादव के पीडीए के जवाब में अपना दल कमेरावादी ने तीन और पार्टियों के साथ मिलकर पीडीएम न्याय मोर्चा का गठन किया है। इस गठबंधन में अपना दल कमेरावादी, ए.आई.एम.आई.एम., राष्ट्र उदय पार्टी एवं प्रगतिशील मानव समाज पार्टी शामिल होंगी। यह गठबंधन यूपी की कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रहा है। रविवार को होटल क्लार्क अवध में इसकी घोषणा हुई। 

विज्ञापन


 इस मौके पर पल्लवी पटेल ने कहा कि नए राजनीतिक परिस्थितियों में विभिन्न सामाजिक समूहों खासकर अन्य पिछड़ा वर्ग की अनेक जातियों, दलित एवं मुसलमान का दमन उत्पीड़न एवं अन्याय बढ़ा है। सरकार की कार्यशैली एवं मुख्य विपक्ष का इन सवालों पर पीछे हटना नए राजनीतिक विकल्प की मांग करता है। इसलिए हम पीडीएम के नारे के साथ पिछड़ा दलित मुसलमान के भागीदारी के सवाल पर और दमन, उत्पीड़न एवं अन्याय के खिलाफ नए राजनीतिक विकल्प की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
 

उन्होंने कहा कि "पी.डी.एम." यानी पिछड़ा दलित मुसलमान की राजनीतिक भागीदारी के साथ ही सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा मिशन है। इसलिए हम पूरी ईमानदारी से कार्यपालिका न्यायपालिका और व्यवस्थापिका में पीडीएम के वास्तविक अस्तित्व को स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता की जन भावना के अनुरूप नया राजनीतिक विकल्प पेश कर रहे हैं। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की जनता वर्तमान पिछड़ा दलित एवं मसलमान विरोधी सरकार को हटाने के लिए हमारे साथ आएगी। चूंकि उत्तर प्रदेश में पिछड़ा दलित मुसलमान की वास्तविक लड़ाई ईमानदारी से हम लड़ रहे हैं। इसलिए "ए" के कंफ्यूजन को दूर करते हुए पीडीएम के नारे के साथ आगे बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


आज हमारे साथ एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल , राष्ट्रीय उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  बाबूराम पाल  एवं प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद जी साथ आ रहे हैं। आगे आने वाले दिनों में वास्तविक रूप से पीडीएम की लड़ाई लड़ रहे और भी दलों को जोड़कर निर्णायक लड़ाई की ओर आगे बढ़ा जाएगा। पीडीएम के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें