फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सेंट्रल वार रूम: इस तरह से होगी सभी 80 सीटों पर निगरानी, रैली, स्पीच और नारे सभी यहीं से होंगे तय

Sun, 31 Mar 2024 03:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

BJP Central War Room: यूपी की सभी 80 सीटों का चुनाव प्रबंधन भाजपा के सेंट्रल वार रूम से होगा। प्रदेश में होने वाले सभी कार्यक्रमों की निगरानी और समीक्षा भी यहीं से होगी। 
विज्ञापन
BJP Central War Room। सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश प्रभारी वैजयंत जय पांडा ने शनिवार को अपने सहयोगी तीनों सह प्रभारियों व स्थानीय लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में तय किया गया है कि यूपी की सभी 80 सीटों को जीतने के लक्ष्य को साधने के लिए भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में ‘सेंट्रल वार रूम’ की तत्काल स्थापना की जाएगी। वार रूम के जरिये ही प्रदेश में बड़े नेताओं की सभा व रैलियां कराने के कार्यक्रम तय करने के लिए चुनावी अभियान की प्लानिंग तैयार की जाएगी। यहीं से प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों की निगरानी भी की जाएगी।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक से पहले प्रदेश प्रभारी ने तीनों सह प्रभारियों संजीव चौरसिया, संजय भाटिया एवं रमेश बिधूड़ी के बीच कार्य का बंटवारा किया। सूत्रों के मुताबिक संजीव चौरसिया को अवध और कानपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। रमेश विधुड़ी को पश्चिम व ब्रज क्षेत्र और संजय भा टिया को काशी और गोरक्ष क्षेत्र का काम सौंपा गया है। तीनों को रविवार से ही अपने-अपने क्षेत्रों के हर लोकसभा क्षेत्र में बने क्लस्टर का दौरा शुरू कर जायजा लेने को कहा गया है। जबकि पांडा खुद अगले सप्ताह से काशी, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र का दौरा करेंगे। बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक स्वतंत्रदेव सिंह और सहसंयोजक जेपीएस राठौर ने चुनावी प्रबंधन को लेकर अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, मानवेन्द्र सिंह, मोहित बेनीवाल, डाॅ. धर्मेन्द्र सिंह, त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता और संजय राय ने भी अपने-अपने विंग की तैयारियों के बारे में बताया।

हर बूथ पर 370 मत बढ़ाने के लक्ष्य पर करें काम
बैठक में प्रदेश प्रभारी ने चुनाव प्रबंधन, प्रवास कार्यक्रम विभाग, प्रचार विभाग सहित विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों की तैयारी जानी। प्रदेश टोली के साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, प्रबुद्ध सम्मेलन, घर-घर संपर्क अभियान, टिफिन बैठक, मोर्चा बैठकें, बाइक रैली, वोटर संपर्क, की-वोटर्स संपर्क, लाभार्थी संपर्क सहित विभिन्न अभियानों पर चर्चा की। बैठक में हर बूथ पर 370 मत बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बूथ कमेटियों को जिम्मेदारी देने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ भी हुई चुनावी तैयारियों पर चर्चा
बैठक से पहले प्रदेश प्रभारी वैजयंत जय पांडा अपनी पूरी टीम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में तीनों नए सह प्रभारियों के बीच हुए कार्यक्षेत्र के बंटवारे की जानकारी दी गई। बैठक में मुख्यमंत्री के चुनावी कार्यक्रमों के साथ ही मोदी, शाह, नड्डा की प्रस्तावित सभाओं और रैलियों के बारे में भी चर्चा हुई। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

पहले चरण में पीएम, शाह व नड्डा की होंगी कई सभाएं
बैठक में पहले चरण में शामिल आठ लोकसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी स्टार प्रचारकों की सभा कराने के कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। अमित शाह की पहली सभा सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में कराने का प्रस्ताव केंद्र को भेजने पर सहमति बनी है। इन नेताओं के कार्यक्रम अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होंगे।

हर लोकसभा क्षेत्र में होंगे साइबर योद्धा सम्मेलन
बैठक में तय किया गया कि सोशल मीडिया के जरिये प्रदेश में चुनावी माहौल बनाने के लिए हर लोकसभा क्षेत्र में साइबर योद्धा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसकी निगरानी प्रदेश मुख्यालय के वार रूम से की जाएगी। लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंचाई जाएंगी। इसके अलावा सभी शक्ति केंद्रों पर नुक्कड़ नाटक होंगे। बूथों पर पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक और लोकसभावार जातीय सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें