फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : स्पेशल अप्वाइंटमेंट से अब नहीं बनेंगे पासपोर्ट, विदेश मंत्रालाय ने कोरोना के चलते मेला पर लगाई रोक

Sat, 02 Oct 2021 10:35 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सबसे ज्यादा अप्वाइंटमेंट की वेटिंग गोरखपुर में है। यहां पर 15 नवंबर तक की वेटिंग चल रही है। इसी तरह वाराणसी में 22 अक्तूबर पर कानपुर पासपोर्ट सेवाकेंद्र में 11 अक्तूबर की वेटिंग है।
विज्ञापन
भारतीय पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में आवेदक अब स्पेशल अप्वाइंटमेंट से पासपोर्ट नहीं बनवा पाएंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट विभाग स्पेशल अप्वाइंटमेंट के जरिए पासपोर्ट बनाने के लिए छह अक्तूबर को जो पासपोर्ट मेला आयोजित करने जा रहा था, उस पर विदेश मंत्रालय ने रोक लगा दी है। सूत्रों का कहना है कि कोरोना के चलते यह रोक लगाई गई है।

विज्ञापन


दरअसल कोरोना काल में कुल क्षमता से महज 50 फीसदी पासपोर्ट ही बन पा रहे थे। इससे वर्तमान में लखनऊ पासपोर्ट सेवा केंद्र से बनवाने वाले आवेदकों को 15 दिन की वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है। यानी जिन आवेदकों ने बीते शुक्रवार (एक अक्तूबर) को आवेदन किया तो उनको 17 अक्तूबर का अप्वाइंटमेंट कंफर्म हुआ।

सबसे ज्यादा अप्वाइंटमेंट की वेटिंग गोरखपुर में है। यहां पर 15 नवंबर तक की वेटिंग चल रही है। इसी तरह वाराणसी में 22 अक्तूबर पर कानपुर पासपोर्ट सेवाकेंद्र में 11 अक्तूबर की वेटिंग है। पासपोर्ट विभाग ने जरूरतमंद आवेदकों का पासपोर्ट बनाने के लिए नौ अक्तूबर को पासपोर्ट मेला आयोजित करने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके लिए 6 अक्तूबर को स्पेशल अप्वाइंटमेंट जारी होने थे। इसके लिए जब विदेश मंत्रालय से अनुमति मांगी गई तो कोरोना के चलते रोक लगा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें