फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चालक के बगल में अतिरिक्त सीट रखने पर फंस गए यात्री, इमरजेंसी गेट जाम

Fri, 16 May 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चालक के बगल में अतिरिक्त सीट रखने पर फंस गए यात्री, इमरजेंसी गेट जाम
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज में बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे किसान पथ पर स्लीपर बस में आग लगने पर यात्री चालक की लापरवाही के कारण फंस गए थे। बेगू सराय से दिल्ली जा रहे इंजीनियर अनुराग राय ने बताया कि चालक ने अपने बगल में एक्स्ट्रा सीट यात्रियों को बैठाने के लिए रख ली थी। ऐसे में कई तो सीट से टकराकर गिर पड़े। गियर बॉक्स के पास उठी लपटों को देखकर आरोपी चालक और परिचालक घटना की जानकारी दिए बिना ही भाग निकले।
विज्ञापन


अनुराग ने बताया कि चालक ने सिंगल सीट पर दो को और डबल सीट पर चार लोगों को बैठाया था। एसी चालू करने के लिए कहने पर चालक और परिचालक अभद्रता और गाली-गलौज कर रहा था। बेगूसराय में रूणी गमवारा निवासी रामबालक ने बताया कि सात माह की गर्भवती पत्नी गुड्डी और बच्चों देवराज (4) और साक्षी (2) सो रहे थे। घुटन के कारण जब आंख खुली तो बस में धुआं भर चुका था। इमरजेंसी गेट जाम हो गया। खिड़कियों के शीशे तोड़कर सब बाहर निकल सके।

भगदड़ और कांच तोड़ने के दौरान 11 लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। यात्री रविकिशन के कंधे पर चोट आ गई। रामबालक ने पत्नी गुड्डी को बाहर निकाला। पर बच्चों को नहीं निकाल सके। बच्चों का शव देखकर गुड्डी की हालत बिगड़ गई। मोहनलालगंज इंस्पेक्टर डीके सिंह ने गुड्डी को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

पर्दों के कारण तेजी से फैली आग

वृद्ध यात्री अशोक महतो, बिहार के मर्सैटी निवासी देवेंद्र शर्मा, रवि कुमार और तारा चंद ने बताया कि बस की फर्श पर रखे छोटे सिलिंडर और सामान के कारण रास्ता काफी संकरा हो गया था। इस कारण सब फंस गए। बस में अंदर चारों ओर पर्दे लगे हुए थे। इससे आग और तेजी से भड़की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें