फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तय होगा परिणीति का रिश्ता

Tue, 19 Nov 2013 10:19 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाबी ठंड शुरू होने के साथ ही शहर में फिर से ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ की गूंज सुनाई देने लगी है। सोमवार सुबह नरही के हैदर हाउस में शुरू हुई एक्शन..., कट.., कट... की आवाजें देर शाम तक गूंजती रही।
विज्ञापन


आशिकी-टू फिल्म से युवाओं के बीच सनसनी बन चुके आदित्य राय कपूर और परिणीति चोपड़ा दिन भर कोठी की बालकनी और कमरों में शॉट-दर-शाट देते रहे।

दर्जन भर से अधिक रीटेक के बाद शुरुआती सीन ओके हुआ। अगले चार और दिनों तक नरही समेत कुछेक लोकेशन पर यशराज बैनर की फिल्म ‘दावत-ए-इश्क’ की शूटिंग होनी है।
प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों की मानें तो पहले दिन दोनों की मुलाकात के शुरुआती सीन और दो कामेडी सीन फिल्माये गए।

मंगलवार और बुधवार को यहां दोनों के मां-बाप परिणीति और आदित्य की शादी की बात और दहेज की रकम के लेन-देन की शूटिंग होगी।

परिणीति के पापा का किरदार निभा रहे अनुपम खेर के भी मंगलवार से जुड़ने की बात कही जा रही है, जिसमें दोनों पक्षों में हंसी मजाक के बीच लाखों के लेन-देन पर तय तोड़ होने हैं।
विज्ञापन


यशराज बैनर की इस फिल्म का निर्देशन हबीब फैसल कर रहे हैं जबकि निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इस फिल्म से राजधानी में फिल्म शूटिंग की हैट्रिक पूरी की है।

ये उनकी यशराज बैनर के साथ लगातार तीसरी फिल्म है। इससे पहले वे यहां बैनर के साथ लेडीज वर्सेज रिकी बहल, इश्कजादे की शूटिंग कर चुकी है जबकि आदित्य राय कपूर की शहर में ये पहली फिल्म है। दोनों ही कलाकार रविवार देर शाम शहर पहुंचे।
विज्ञापन

हैदर हाउस में सुबह से ही शूटिंग की बात फैलते ही गुनगुनी धूप में नरही निवासी सैकड़ों लोग घर के सामने पार्क में शूटिंग देखने के लिए जुटे।

आसपास की मकानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया तो सामने के फुटपाथ पर सैकड़ों लोग शूटिंग के दौरान स्टार्स की एक झलक को टकटकी लगाये देखते रहे।

दोपहर पौने दो बजे से 4 बजे के बीच लगभग 5-6 बार दिखी परिणीति और आदित्य को देखकर फैंस ने ऑटोग्राफ और फोटो के लिए शोर भी मचाया।

पार्क के मोड़ के मकान पर खड़ी 25 से अधिक लड़कियों के झुंड को देखकर एक बार जब आदित्य ने हाथ हिलाया तो नजारा सभी ने कैमरे में कैद किया।

हालांकि शूटिंग की कवरेज पर पहुंचे कई मीडिया कर्मियों से क्रू मेंबर्स की कवरेज न करने को लेकर झड़पें भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें