फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा, कल पड़ेंगे वोट

Sun, 11 Oct 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जहां चुनाव होना है, वहां रविवार शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। सूबे के 73 जिलों के 203 ब्लॉकों में 13 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


इसमें 785 जिला पंचायत सदस्यों के पद के लिए 12,833 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि 19,520 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद के लिए 1,03,021 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे।

चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने रविवार शाम चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद 32 जिलों के जिलों के डीएम, एसएसपी के साथ ही ऑब्जर्वरों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा की।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

गड़बड़ी होने पर होगी तत्काल कार्रवाई

इस दौरान अग्रवाल ने अफसरों से कहा कि चुनाव में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जो भी गड़बड़ी करें, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी पूछा कि जिलों में शराब की दुकानें बंद हो गई हैं या नहीं। ऑब्जर्वरों से रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का भी विस्तार से जायजा लिया और डीएम व एसएसपी को विशेष सतर्कता रखने के लिए कहा।

निर्वाचन आयुक्त ने जिलों से यह भी जाना कि उनके यहां चुनाव ड्यूटी लगने के लिए रैंडमाइजेशन हो गया है या नहीं। साथ ही सोमवार सुबह पोलिंग पार्टियों की रवानगी की क्या स्थिति है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर आयुक्त जेपी सिंह व वेद प्रकाश वर्मा भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें