फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से मशहूर चित्रकार शरद पांडेय का निधन

Wed, 06 Jul 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
चित्रकार शरद पांडेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कैंसर ने अंतत: मशहूर चित्रकार शरद पांडेय के जीवन के कैनवास से सारे रंग चुरा ही लिए। थोड़े समय पहले ही उनकी बड़ी आंत में कैंसर का पता चला था।
विज्ञापन


उम्मीद थी कि कीमोथैरेपी के साथ वे ठीक हो जाएंगे पर मंगलवार सुबह उन्होंने सदा के लिए आंखें मूंद लीं। वे 57 वर्षों के थे। पांडेय का अंतिम संस्कार उनकी पत्नी नलिनी पांडेय ने किया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन


20 अक्तूबर 1958 को लखनऊ में जन्मे शरद पांडेय ने 18 साल की उम्र से ही कला प्रदर्शनियों में भागीदारी शुरू कर दी थी।

पांडेय को पहाड़ी स्त्रियों पर आधारित चित्रों के लिए विशेष तौर पर जाना गया। उन्हें राज्य ललित कला अकादमी का सम्मान भी मिला था। वे चित्रकार एमएफ हुसैन से भी काफी प्रभावित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें