फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी का सपा-भाजपा पर हमला : बहराइच में एक ही बिस्तर पर दो पार्टियां, पत्नी भाजपा से विधायक तो पति सपा के नेता

Thu, 30 Sep 2021 07:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच

सार

ओवैसी बोले कि उनपर वोट कटवा के आरोप लग रहे हैं। यूपी में 71 प्रतिशत हिंदुओं ने बीजेपी को वोट किया और 75 प्रतिशत मुसलमानों ने सपा- बसपा को वोट दिया। इससे बाद भी उनके 15 सांसद ही सफल हुए। ऐसे में खुद ही समझ लें कि वोट कटवा कौन हुआ। 
विज्ञापन
बहराइच में एक सभा में ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का संविधान हर किसी को अपने धर्म का प्रचार-प्रसार करने की इजाजत देता है, लेकिन प्रदेश की योगी सरकार आईएएस इफ्तखारूद्दीन को छह साल पुराने वीडियो को आधार बनाकर उनको परेशान कर रही है। यह बातें एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने नानपारा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने शिवपाल से हुई मुलाकात पर गठबंधन के सवाल पर कहा कि अभी दोबारा मुलाकात होगी तब आगे की बात तय होगी। अभी चुनावी मौसम के बारे में ज्यादा बात नहीं हुई है। 

विज्ञापन


नानपारा तहसील के राजा बाजार कोठी के पास स्थित मैरिज हाल में गुरुवार को आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि नानपारा में एक ही बिस्तर पर दो पार्टियां हैं। पत्नी एक पार्टी से विधायक हैं तो पति दूसरी पार्टी का सदस्य। अब सोचो विकास कैसे होगा। भाजपा कहती है कि सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर रही है, लेकिन कोरोना काल में लोगों को ऑक्सीजन व चिकित्सीय सुविधाएं नहीं मिल सकी। गरीब जनता बिना इलाज के तड़पती रही। कोरोना की दूसरी लहर में कम से कम एक लाख लोगों की मौत हुई है। नदियों व तालाबों में लाशें तैर रही थीं। योगी आदित्यनाथ नाकाम मुख्यमंत्री साबित हुए। लोगों को अंतिम संस्कार करने के लिए लकड़ियां तक नहीं मिली। विकास के झूठे दावे भाजपा सरकार कर रही है। 

ओवैसी ने कहा कि हम पर वोट कटवाने का आरोप लगा रहे हैं। यूपी में 71 प्रतिशत हिंदुओं ने बीजेपी को वोट किया और 75 प्रतिशत मुसलमानों ने सपा-बसपा को वोट दिया। सपा में अखिलेश परिवार के ही तीन लोग चुनाव हार गए। इनका वोटर ही मोदी को वोट डाल आया। उन्होंने कहा कि जब हम शिवसेना को हरा सकते हैं तो यहां शिवसेना के सगे भाई बीजेपी को नहीं हरा सकते। हैदराबाद में हमने बीजेपी को हराया। किशनगंज बिहार में तीन लाख वोट हासिल किए। बिहार में 19 सीट हम लड़े, पांच पर हमारे विधायक जीते तो पूरे भारत में तूफान मच गया कि कैसे मजलिस के विधायक जीत गए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, प्रदेश सचिव अल्ताफ अहमद, भावी प्रत्याशी मौलाना लईक, जिलाध्यक्ष राशिद जमील, मौलाना इलियास, मौलाना सलामतउल्ला कासमी, मौलाना रफीक, मौलाना कासिफ अंसारी, मौलाना सिराजुल हक, नियाज खां, नूरे खां, मोहम्मद अरशद, सोनू बेग समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग को लिख देंगे पत्र
नानपारा में जनसभा की अनुमति मिलने में प्रशासनिक आनाकानी की बात पर ओवैसी ने चुटकी ली। ओवैसी ने बताया कि अगर अधिक करेंगे तो चुनाव आयोग को पत्र लिख दूंगा कि इन अधिकारियों के रहते निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें