फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मॉडल चाय की संचालिका सिमरन से अभद्रता के मामले में चौकी इंचार्ज व सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव में रविवार देर रात मॉडल चाय की संचालिका सिमरन से हाथापाई के मामले में राम-राम बैंक चौकी इंचार्ज आलोक कुमार चौधरी और कांस्टेबल अभिषेक कुमार को मंगलवार लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले में सिमरन ने महिला सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगाया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक रविवार रात 12 बजे सिमरन का टी स्टाल खुला हुआ था। पुलिस गश्त के दौरान चौकी इंचार्ज आलोक व सिपाही अभिषेक ने सिमरन को स्टाल बंद करने के लिए कहा कहा था, लेकिन वह नहीं मानी थीं। रात एक बजे जब दोबारा चौकी इंचार्ज ने स्टाल बंद करने को कहा तो उनकी संचालिका से कहासुनी हो गई थी। बात बढ़ने पर महिला सिपाही को बुलाया गया था। महिला सिपाही की मॉडल चाय की संचालिका सिमरन से हाथापाई हो गई थी। ऐसे में चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें