फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मराठी महिलाओं ने वट पूर्णिमा का व्रत रखकर की पूजा

विज्ञापन
वट पूर्णिमा, ज्येष्ठ पूर्णिमा पर महाराष्ट्र में विवाहित महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु के लिए र
विज्ञापन
लखनऊ। मराठी समाज की महिलाओं ने मंगलवार को वट पूर्णिमा का व्रत रखकर बरगद की पूजा की। वट पूर्णिमा का व्रत साल में दो बार रखा जाता है जिसमें पहला ज्येष्ठ अमावस्या को और दूसरा ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि पर रखा जाता है। यह व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। शहर के न्यू हैदराबाद स्थित एक प्राचीन मंदिर में मराठी समाज की महिलाओं प्रिया पाटिल, प्राजक्ता जाधव, शीतल पाटिल और राशिका सुर्वे आदि ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजन किया। इन महिलाओं ने बताया कि यह पर्व मराठी संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। इस पर्व पर घरों में महिलाएं भोजन में पूरन पोली और आमरस बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें