राजधानी में जीका वायरस का सिर्फ एक सक्रिय केस बचा है। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
राजधानी में बृहस्पतिवार को वायस का सिर्फ एक सक्रिय केस मिला। साथ ही दो मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई। अब तक कुल पांच मरीज जीका को मात दे चुके हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद ने बताया कि जीका के अभी तक छह मामले आए थे। इन मरीजों के संपर्क व आसपास के 600 से अधिक लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे।
इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बृहस्पतिवार को आलमबाग और एलडीए कॉलोनी के दो मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। दोनों का होमआइसोलेशन खत्म कर दिया गया है।
अभी सफदलबाग इलाके की एक युवती वायरस की चपेट में है। उम्मीद है कि एक से दो दिन में रिपोर्ट निगेटिव आ जाएगी। संक्रमण प्रभावित इलाकों में एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है।
अस्पतालों के जरिये अभी भेजे जाएंगे नमूने
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में बुखार के आने वाले मरीजों के नमूने अभी भी भेजे जाएंगे। डेंगू, टाइफाइड और मलेरिया की रिपोर्ट निगेटिव होने पर भी ऐसे मरीजों को संदिग्ध मानकर नमूने जांच के लिए केजीएमयू भेजे जाएंगे।