फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: यूपी में बीते 24 घंटे में 2 लाख 14 हजार टेस्ट, सिर्फ 14 नए संक्रमित मिले

Thu, 30 Sep 2021 02:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी के 68 जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं मिला है। जबकि बीते 24 घंटे में 2 लाख 14 हजार 938 सैम्पल की टेस्टिंग हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लगातार कोशिशों से कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। आज 31 जनपदों में एक भी एक्टिव केस नहीं है, जबकि 21 जिलों में एक-एक एक्टिव केस शेष हैं। विगत 24 घंटे में हुई 02 लाख 14 हजार 938 सैम्पल की टेस्टिंग में 68 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया।

विज्ञापन


प्रदेश में मात्र 14 नए संक्रमित मरीज पाए गए। इसी अवधि में 06 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 167 रह गई है, जबकि 16 लाख 86 हजार 755 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। दूसरे प्रदेशों से आ रहे लोगों की समुचित जांच की जाए। ये बातें मुख्यमंत्री योगी ने टीम-9 की बैठक में कही।

प्रदेश में अब तक 07 करोड़ 85 लाख 58 हजार 222 सैम्पल की कोविड जांच की जा चुकी है। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01 से भी कम और रिकवरी दर 98.8 फीसदी है। यह सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने का कारक बन सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनपद गौतमबुद्ध नगर में कॉलरा के तीन मरीज और सिद्धार्थनगर में डायरिया से लोगों के बीमार होने की सूचना है। सभी के समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए। एक-एक मरीज पर 24×7 नजर रखी जाए। सर्विलांस को और बेहतर करने की जरूरत है। साफ-सफाई, फॉगिंग, सैनीटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए। पीने का पानी गर्म करके छानने के बाद पीने के लिए लोगों को जागरूक करें।

विज्ञापन

प्रदेश में 8 करोड़ 55 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है

अब तक प्रदेश में 8 करोड़  55 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 58 फीसदी से ज्यादा है। 02 करोड़ से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। विगत दिवस 06 लाख 93 हजार लोगों को टीकाकवर मिला। सितम्बर माह में अब तक सवा तीन करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। दूसरे डोज के लिए पात्र लोगों को समय से टीकाकवर दिया जाए। वैक्सीन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए भारत सरकार से सतत संवाद-संपर्क बनाए रखें।

जनपद अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, औरैया, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, चन्दौली, चित्रकूट, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कानपुर देहात, जालौन, कासगंज, लखीमपुर-खीरी, महोबा, मैनपुरी, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर और उन्नाव  में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें