फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा पर जाना हैं तो जरूर पढ़े ये खबर

Sun, 18 Jan 2015 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हजयात्रा-2015 के लिए आवेदन 19 जनवरी से शुरू होने हैं। राज्य हज कमेटी ने हज कमेटी ऑफ इंडिया के एक्शन प्लान के तहत तैयारियां कर ली हैं। शनिवार को राज्य हज कमेटी की ओर से आवेदकों के लिए जरूरी जानकारियां जारी की गई हैं। दूसरी ओर शुक्रवार को कमेटी कार्यालय पहुंचे करीब 35 हजार फॉर्म जिलों में पहुंचाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


शहर में आवेदनपत्र विधानसभा मार्ग स्थित कमेटी कार्यालय से मिलेंगे। फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 20 फरवरी है। हज समिति सचिव मो. जुबैर अहमद ने बताया कि फॉर्म www.hajcommittee.com पर उपलब्ध है।

फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर उसमें हस्ताक्षर, फोटो व फिटनेस सर्टिफिकेट लगाकर हज समिति के कार्यालय पर वेरिफिकेशन के लिए डाक के जरिये या खुद जाकर जमा कराएं। वेरिफिकेशन केबिना ऑनलाइन फॉर्म अपूर्ण माना जाएगा।
विज्ञापन


सचिव ने बताया कि  रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये हज कमेटी ऑफ  इंडिया, मुंबई के एसबीआई खाता संख्या 34532361460 या फिर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 318702010406010 में जमा करवाएं। वेबसाइट पर जाकर डेबिट व क्रेडिट कार्ड से भी पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट स्लिप फॉर्म के साथ नत्थी करना जरूरी है।
विज्ञापन

फॉर्म भरने के लिए चाहिए ये डॉक्यूमेंट्स

एड्रेस प्रूफ लगाना जरूरी है। अगर, पासपोर्ट में दर्ज पता समान हो तो पासपोर्ट की प्रति। या राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली/पानी का बिल, टेलिफ ोन बिल (लैंडलाइन), गैस कनेक्शन, इनकम टैक्स निर्धारण पत्र, वोटर आई कार्ड, आधार कार्ड, सरकार द्वारा जारी कर्मचारी पहचान पत्र में से कोई एक प्रूफ लगाना होगा।

सचिव ने बताया कि एनआरआई आवेदकों के लिए पासपोर्ट जमा करने की तारीख 31 जुलाई तक बढ़ाई जा सकती है। बशर्ते उन्हें लिखित अनुरोध करना होगा। इसके लिए अनुरोध पत्र, पासपोर्ट की प्रमाणित प्रति, वीज़ा प्रपत्र लगाना होगा।

एक कवर में कम से कम पांच वयस्क आवेदक कर सकते हैं। पिछले तीन वर्षों से जिन आवेदकों का चयन नहीं हुआ है, उनके आवेदनों को रिज़र्व बी कैटैगरी में माना जाएगा। पासपोर्ट जारी होने की तारीख 20-02-2015 या उसके पूर्व व वैधता 20-03-2016  से पूर्व न समाप्त हो रही हो।

हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होगा। सामान्य, श्रेणी ए व बी तथा रिपीटर (केवल महरम/साथी के रूप में) का निर्धारित प्रारूप सादे कागज़ पर हस्ताक्षरित भेजना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें