फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही एक हजार लोगों के घर का सपना होगा पूरा

Tue, 10 Mar 2015 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विकास प्राधिकरण अगले दो महीनों में एक हजार फ्लैटों पर आवंटियों को कब्जा देने की तैयारी में हैं। हालांकि इसके बाद भी एक हजार फ्लैट फंसे रहेंगे। इन सभी का निर्माण करीब चार साल पहले शुरू किया गया था। कब्जे कुर्सी रोड की सृष्टि और सरगम, डालीबाग में धेनुमति अपार्टमेंट और गोमती नगर विस्तार में दो मंजिला स्कीम में दिए जाएंगे।
विज्ञापन


हालांकि दूसरी ओर सनराइज और सुलभ के बचे हुए फ्लैटों में अब तक कब्जा मिलने की उम्मीद आवंटियों को नजर नहीं आ रही है। जबकि इन सभी आवासीय योजनाओं का काम लगभग एक साथ ही शुरू हो गया था।

साल 2010 से लेकर 2011 के बीच प्राधिकरण ने अनेक ग्रुप हाउसिंग स्कीमों का आवंटन किया था। इनमें से ज्यादातर अभी तक निर्माणाधीन हैं। कुर्सी रोड पर सृष्टि और सरगम नाम से निर्माण तो डालीबाग में धेनुमति अपार्टमेंट बनना शुरू हुआ था।
विज्ञापन


गोमती नगर विस्तार, शारदा नगर और जानकीपुरम में सुलभ आवासीय स्कीम के निर्माण का आगाज किया गया। मगर सभी स्कीमें आए दिन किसान आंदोलनों की वजह से लेटलतीफी का शिकार होती रहीं। दो साल का समय निर्माण के लिए तय था मगर धीरे-धीरे चार साल से अधिक का वक्त बीत गया।

डेढ़ साल से किसानों की वजह से रूका था काम

इसके बावजूद अभी तक केवल आधे फ्लैटों पर ही कब्जा देने की स्थिति में प्राधिकरण पहुंचा है। प्राधिकरण के एक आला अफसर का कहना है, ‘अब हम बहुत जल्द ही इनमें से आधे फ्लैटों पर कब्जा देने की स्थिति में होंगे, इसमें करीब दो महीने का समय लगेगा।’

सरगम और सृष्टि अपार्टमेंट में मिलाकर लगभग 800 फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा है। यहां निर्माण 2012 के अंत में रुका और 2014 के मध्य तक सीतापुर रोड नगर प्रसार योजना से जुड़े किसानों ने रोके रखा था।

साइट पर ताला डाल कर काम रुकवा दिया गया था। इन इमारतों का निर्माण एलएंडटी और मार्ग डवलपर कर रहे थे। आखिरकार किसानों के साथ समझौता हुआ और इनका काम शुरू हो सका। अब यहां फिनिशिंग का काम अंतिम दौर में है। पार्किंग की लॉटरी जल्द शुरू करने की तैयारी है।

वहीं, धेनुमति अपार्टमेंट डालीबाग का काम 2012 में शुरू किया गया था। इसमें 60 फ्लैट हैं, जिनको फिनिश किया जा चुका है अब आवंटियों को कब्जा दिया जाएगा। ऐसे ही गोमती नगर विस्तार सेक्टर-6 में दो मंजिला अपार्टमेंट के 100 फ्लैटों की करीब दो साल बाद लॉटरी हुई है। इनमें भी कब्जा देने की तैयारी है।
विज्ञापन

सनराइज के आवंटियों का पूरा नहीं हो रहा इंतजार

कानपुर रोड पर निर्माणाधीन सनराइज अपार्टमेंट का काम किसानों के विरोध के चलते ठप पड़ा है। हालांकि किसानों का आंदोलन खत्म होने के बाद 10 दिसंबर को काम दोबारा शुरू हो गया था। एलडीए अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद किसान राजी हुए थे। किसानों की मांगों पर बहुत जल्द ही गौर करने का आश्वासन भी दिया गया था।

पर किसानों ने साइट पर ताला डाल कर फिर काम बंद करवा दिया। इस अपार्टमेंट का काम 90 फीसदी तक पूरा हो चुका है, मगर साइट पर तालाबंदी के चलते लोगों को कब्जा नहीं मिल पा रहा है। यहां लगभग 650 फ्लैट हैं। इनके अलावा सुलभ के विभिन्न योजनाओं में 350 फ्लैटों पर आवंटियों को कब्जा नहीं मिल पा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें