फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खान के खिलाफ फिर बोले राम नाईक

Tue, 10 Mar 2015 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लख्ानऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और कैबिनेट मंत्री आजम खान के बीच लड़ाई खत्म होती नजर नहीं आ रही है। ये दोनों ही एक दूसरे पर बयानबाजी करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
विज्ञापन


इस बार राज्यपाल राम नाईक ने कहा है कि 'मेरी सक्रियता से आजम खां परेशान हो सकते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नहीं। सीएम से हमारे अच्छे संबंध हैं। मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने यह बात कही।

उन्होंने आजम खां का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोगों को यह संबंध अच्छा नहीं लगता लेकिन हमारा मुख्यमंत्री के साथ बेहतर तालमेल है और उनसे मुझे कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने अखिलेश यादव से अपने अच्छे संबंधों की बात कही। नाईक ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के विकास के लिए केंद्र और राज्य की कड़ी के रूप में सक्रियता से काम करता रहूंगा। प्रदेश की कानून व्यवस्था में काफी सुधार की आवश्यकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

बहुत दिनों से चल रहा है दोनों में विवाद

आजम खां और राज्यपाल राम नाईक में मनमुटाव पिछले कई दिनों से चल रहा है। सूबे के मंत्री आजम खां और राम नाईक के बीच विवाद की वजह मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट था। इस ट्रस्ट को 100 रुपए की सालाना लीज पर आजम खां को देने पर राम नाईक ने आपत्ति दर्ज कराई ‌थी।

राम नाईक ने कहा था कि एक मंत्री के ट्रस्ट को कीमती जमीन देने पर मैं खुद सरकार से जानकारी लूंगा। राज्यपाल ने कहा था कि इस तरह सरकारी जमीन दिए जाने पर ऑडिटर जनरल जांच करते हैं। जिस ट्रस्ट को जमीन दी गई है, वह सक्षम है या नहीं? इसकी रिपोर्ट भी ऑडिटर जनरल विधानसभा के सामने रखते हैं।

इसके बाद सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान के बयान पर टिप्पणी करने को राज्यपाल रामनाईक ने गरिमा के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि आजम खान का इलाज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह ही करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें