फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था का कोई भला नहीं कर रहे अमीर, एक प्रतिशत भारतीयों के पास 58 प्रतिशत संपत्ति

Thu, 31 Aug 2017 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
व्याख्यान देते अमेरिकी प्रोफेसर
विज्ञापन
‘अमेरिका के सबसे अमीर एक प्रतिशत नागरिकों के पास देश की 38 प्रतिशत संपत्ति है, भारत में यह आंकड़ा 58 प्रतिशत हो जाता है।
विज्ञापन


समस्या सिर्फ यह नहीं है कि एक प्रतिशत आबादी इतनी बड़ी मात्रा में संपत्ति व संपदा पर कब्जा किए हुए है, बल्कि वे इसे कब्जे में रखते हैं और अर्थव्यवस्था में सर्क्यूलेट ही नहीं होने देते।

अब इसका अर्थव्यवस्था में उपयोग होगा तो देश प्रगति करेगा, आधारभूत संरचनाएं विकसित होंगी, नौकरियां बढ़ेंगी और सभी नागरिकों का जीवन स्तर सुधरेगा।’

यह बात अमेरिकी प्रोफेसर और लोकतांत्रिक राजव्यवस्थाओं के विशेषज्ञ रिचर्ड विनफिल्ड ने बुधवार को लखनऊ में लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन के साथ एक नागरिक सभा में साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में यह बात कही।
विज्ञापन


विनफील्ड ने बताया कि जैसी व्यवस्थाएं भारतीय और अमेरिकी लोकतंत्र ने तैयार की हैं, उनमें निजी क्षेत्र के जरिए विकास की बात सोची जा रही है। सीईओ और कर्मचारी के वेतन में 325 गुना तक का फासला देखने को मिलता है।
विज्ञापन


हालांकि अब अमेरिकी सरकार को लग रहा है कि नौकरियां देना, अपने नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर देना, उसका दायित्व है। उन्होंने कहा कि आज भी भारत और अमेरिका दोनों के लोकतंत्र में संपत्ति का अनियोजित बंटवारा ही बड़ी समस्या है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें