फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसओ सर्टिफिकेट पाने वाला देश का पहला कंट्रोल रूम बना यूपी-100

Thu, 31 Aug 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी 100 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी पुलिस के कंट्रोल रूम यूपी-100 को आईएसओ सर्टिफिकेट मिला है। इसके साथ ही आईएसओ 9001 सर्टिफिकेट पाने वाला यूपी-100 देश का पहला पुलिस कंट्रोल रूम बन गया है।
विज्ञापन


आईएसओ 9001 प्रमाणीकरण के लिए अधिकृत संस्था बीएससीआईसी ने 45 दिनों तक परीक्षण के बाद यूपी 100 को बेहतर सेवाओं और क्विक रिस्पॉन्स के लिए यह प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान अधिकृत संस्था ने यूपी 100 के कार्यालय और फील्ड में पीआरवी गाड़ियों के साथ रह कर पूरी प्रक्रिया जांचीं और उसे आईएसओ के मानकों पर खरा बताया।

मोबाइल एप्लीकेशन से पुलिस सुधार की कवायद
इस मौके पर एडीजी यूपी 100 अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि यूपी 100 मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से अधिकारियों की जवाबदेही तय कर रही है। यह पुलिस सुधार के लिए एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना एप्लीकेशन पर यूपी 100 के माध्यम से थाना स्तर पर आई शिकायतों का विवरण होगा।
विज्ञापन


यूपी 100 से रेफर हुए मामलों में थाना स्तर पर की गई कार्रवाई को थानेदार द्वारा दर्ज करना होगा ताकि वरिष्ठ अधिकारियों तक संबंधित मामलों की जानकारी और रिपोर्ट उपलब्ध हो सके। वरिष्ठ अधिकारियों के लिए डैश बोर्ड तैयार किया गया है, जो अपने क्षेत्रों की यूपी-100 पर आई शिकायतों और उनके निस्तारण के बारे में जानकारी ले सकेंगे।

यूपी 100 की गाड़ियों के पर्यवेक्षण के लिए मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया गया है। इसके अलावा पेट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम, ई लर्निंग व्यवस्था, लापता एवं अज्ञात लोगों की पहचान के लिए सेवाएं, नागरिकों द्वारा घटना की फोटो या वीडियो अपलोड करने की सुविधा मोबाइल एप के माध्यम से उपलब्ध है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें