फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था की मजबूती सुनिश्चित करेगा एक राष्ट्र एक चुनाव : नीरज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। देश अभी सुधार काल से गुजर रहा है। 2014 से पहले देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी। 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही चौथे पायदान पर सुशोभित होगा। देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती और संसाधनों के सदुपयोग को सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव समय की जरूरत बन चुका है। भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित संगोष्ठी में ये बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 37 में 32 राजनीतिक दलों ने एक साथ चुनावों का समर्थन किया है। इससे भारत की कुल जीडीपी का 1.5 प्रतिशत यानी 4.5 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, पार्षद स्वदेश सिंह, गौरव भाटिया, युवा महामंत्री अभिषेक गुप्ता, अमित त्रिपाठी, मंडल महामंत्री नम्रता श्रीनेट, महाविद्यालय के शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें