फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का एक और आरोपी दबोचा, नाबालिग होने की हुई पुष्टि

Sat, 17 Oct 2020 03:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी देते जिलाधिकारी व प्रभारी एसपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की किशोरी की धान के खेत में बुधवार को गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी कर खुलासा किया था।

विज्ञापन


इसके बाद चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार आरोपी दिनेश की निशानदेही पर ऋषिकेश उर्फ रिशू सिंह (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह और प्रभारी एसपी आरएस गौतम ने यह जानकारी मीडिया को दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी रिशू सिंह किराने की दुकान चलाता है। मामले में एससीएसटी और मृत किशोरी के नाबालिग होने के साक्ष्य मिलने के बाद पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं और विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर को सौंपी गई है।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी और प्रभारी एसपी आरएस गौतम ने बताया कि 14 अक्तूबर को आरोपी दिनेश ने अपने साथी रिशू सिंह के साथ मिलकर योजनाबद्ध ढंग से घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

अकेले खेत पर गई लड़की के बारे में जानकारी दी

घटना के दिन दिनेश अपनी बहन का इलाज कराने के बाद वापस आया तो ऋषिकेश ने उसे जानकारी दी कि मृतका आज अकेले धान के खेत पर गई हुई है। इसके बाद दोनों ने वहां पहुंच कर वारदात को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त जन्मतिथि प्रमाण पत्र के आधार पर मृतका नाबालिग पाई गई है। मुकदमें में पाक्सो एक्ट बढ़ाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें