फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉलर दिखाकर एक लाख की ठगी, महिला समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर थानाक्षेत्र में महिला समेत तीन टप्पेबाजों ने ओला कैब चालक से डॉलर का झांसा देकर एक लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर कृष्णानगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों अब्बास अली, सिद्घू आबू खान और हलीमा को नकदी समेत शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक राय के मुताबिक, सीतापुर के आदिलपुर का पवन कुमार शर्मा ओला कैब चालक है। पवन के मुताबिक, बृहस्पतिवार को वह सवारी लेकर लखनऊ आया था। लखनऊ में बस स्टेशन केपास खाना खिलाने के लिए कैब रोकी। इसी बीच एक महिला उसके पास आई और बोली कि वह कूड़ा बीनती है। उसे कूड़े में विदेशी मुद्रा (डॉलर) मिली है। उसे आप खरीद लो। एक नोट उसने निकालकर दिखाया। उसको फॉरेन एक्सचेंज करने के लिए कहा तो रोते हुए बोली कि उसकी बेटी की शादी है। इसी से उम्मीद है कि शादी में मदद हो जाएगी। उसने एक पन्नी से 20 डालर के नोट दिखाए। उसने दो लाख रुपये देने को कहा।
पवन के मुताबिक, महिला की बातों में फंसने के बाद एक लाख रुपये में बातचीत तय हो गई। पवन के मुताबिक, उसने दो दिन पहले कृषि कार्य के ग्रीन कार्ड से एक लाख रुपये का लोन कराया था। महिला ने अपना मोबाइल नंबर दिया। पवन, अपने राजाजीपुरम स्थित घर से एक लाख रुपये लेकर आया। महिला ने कृष्णानगर थाने के पीछे पानी की टंकी के पास बुलाया। वहां पहुंचकर पवन ने एक लाख रुपये महिला को दे दिए। पवन के मुताबिक, महिला ने डॉलर देने से मना कर दिया। इसके बाद उसके साथ दूसरे व्यक्ति ने दूसरा प्लास्टिक का थैला पकड़ा दिया। गाड़ी में जाकर खोला तो अंदर अखबार के बंडल मिले। गाड़ी से नीचे उतरा तो तीनों स्कूटी से गायब हो गये थे। पवन ने स्कूटी का नंबर नोट कर लिया था।
विज्ञापन

203 अमेरिकी डॉलर बरामद
प्रभारी निरीक्षक आलोक राय के मुताबिक, आरोपी असम के बरपटा रोड ग्राम खैराकरी निवासी अब्बास अली, उसकी पत्नी हलीमा और साथी सिद्घू आबू खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 203 अमेरिकी डॉलर बरामद किए हैं जिसमें 10 नोट 20 डॉलर के कुल 200 डॉलर व तीन नोट एक डॉलर के शामिल थे। इसके अलावा 6320 रुपये नकदी, दो मोबाइल, स्कूटी बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें