फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: कार पर पलटा मिट्टी भरा डंपर, जूनियर इंजीनियर की दब कर मौत, एक घायल

Wed, 04 Nov 2020 05:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के सुंदर घाट के पास हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में एक मिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। हादसे में एक जूनियर इंजीनियर की मौत हो गई जबकि कार सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

विज्ञापन


एसडीओ अंकुर वर्मा, जूनियर इंजीनियर रितेश पटेल के साथ रेहरा बाजार जा रहे थे कि सुंदरघाट कुआनो पुल के पास पड़ने वाले अंधा मोड़ पर एक मिट्टी भरा डंपर अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल एसडीओ अंकुर वर्मा व जूनियर इंजीनियर रितेश पटेल को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रितेश पटेल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार पारस प्रसाद, पेहर चौकी प्रभारी खादिम सज्जाद और पुलिस बल मौजूद है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इसी कुआनो पुल पर अंधा मोड़ होने के कारण आये दिन बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें