बाराबंकी के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार परिवार के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और बेटों समेत तीन लोग घायल हुए हैं।
मृतक बिहार का रहने वाला मिथिलेश बताया जा रहा है। हादसे की जानकारी पर कोतवाल सच्चिदानंद राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रह जिस पर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटाते हुए आवागमन शुरू कराया है। यह हादसा बुधवार सुबह हुआ है। दिल्ली से बिहार जा रही कार लखनऊ अयोध्या राजमार्ग पर पंचर होने के बाद असंतुलित होकर पलटी गई।