फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News:ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत व दो घायल

Mon, 20 Jun 2022 03:47 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा

सार

गोंडा जिले में अयोध्या से लौट रहे तीन बाइक सवारों को एक ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक नें बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है। घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी पर भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर भागने में कामयाब रहा। कोतवाली मनकापुर के झिलाही बाजार निवासी सागर गुप्ता (13) पुत्र लाला कुमार गुप्ता, बब्बू गुप्ता (18)  पुत्र काली प्रसाद गुप्ता तथा हर्षित जायसवाल (20) पुत्र राजू जायसवाल सोमवार की सुबह बाइक से अयोध्या दर्शन करने गए थे।

वापस लौटते समय सुबह करीब दस बजे नंदिनी नगर महाविद्यालय के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को स्थानीय सीएचसी पर लाया गया जहां पर डाक्टर ने सागर गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों की हालत गंभीर देखते हुए गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक के पिता लाला गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें