फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनलालगंज: आमने-सामने की टक्कर में दो ट्रकों के परखच्चे उड़े, एक की मौत, कई घायल

Fri, 21 Aug 2020 01:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में आमने-सामने से आ रहे दो ट्रक आपस में भिड़ गए। हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना बलसिंहखेड़ा गांव के पास हुई। शुक्रवार को सुबह 10 बजे के करीब मोहनलालगंज-बनी मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक ड्राइवर ट्रक के केबिन में ही फंस गया और उसकी मौत हो गई।

हादसे में ट्रक के दो क्लीनर घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कटर से काट कर ट्रक चालक के शव को बाहर निकाला। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें