लखनऊ में आलमबाग के सीएनडब्ल्यू रोड पर गुरुवार रात 8 बजे पुलिस व लुटेरों में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक लुटेरे विशाल शर्मा को गोली लग गई। जबकि उसके तीन साथियों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, सभी एक कार से लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे जिस पर हाई कोर्ट लिखा था। पुलिस ने उनके पास से कार, पिस्तौल व तीन तमंचे बरामद किए हैं।