‘राजधानी लखनऊ में एक आम शहरी की पुलिस द्वारा हत्या कर दी गई। एनकाउंटर के नाम पर पैसा लेकर पुलिस हत्याएं कर रही है। प्रदेश में जुर्म का इकबाल कायम है। कानून-व्यवस्था मजाक बनी हुई है। योगी जी न तो प्रदेश में अपराध कम करने में सफल हुए हैं और न ही जनता को सुरक्षा का एहसास करा पाए हैं। कानून-व्यवस्था के नाम पर पूरी तरह से फेल है योगी सरकार। विवेक तिवारी की हत्या, मुकेश राजभर, जितेंद्र यादव, नौशाद के एनकाउंटर की सीबीआई जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। पुलिस लीपापोती करने में लगी है।’