फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने खोला राज, बताया- कौन है ‘यूपी का चेहरा’

Sat, 10 Sep 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य ओम माथुर ने कहा यूपी चुनाव में भाजपा जिताऊ कंडीडेट तलाश रही है। जो सीट जीतने की पोजीशन में होगा, भाजपा उसी पर दांव लगाएगी।
विज्ञापन


दूसरे दलों से आने वाले भी इस फेहरिस्त में हो सकते हैं भाजपा का मानना है, जो हमारे साथ आ गया वो हमारा हो गया। शुक्रवार को वह सीतापुर के एक गेस्ट हाउस में अवध क्षेत्र की कार्यसमिति की बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे।

उन्होंने कहा यूपी में सपा से हमारी सीधी लड़ाई है। बसपा व कांग्रेस मैदान में ही नहीं हैं। यूपी चुनाव में भाजपा ‘विकास’ तथा ‘सपा सरकार की नाकामी’ को मुद्दा बनाकर मैदान में उतरेगी। यूपी में भाजपा किसे अपना चेहरा बनाएगी के सवाल पर ओम माथुर ने कहा भाजपा का हर कार्यकर्ता यूपी का चेहरा है।
विज्ञापन

केंद्रीय चुनाव समिति करेगी टिकट पर फैसला

टिकट की घोषणा के सवाल पर उन्होंने कहा इसका निर्णय केंद्रीय चुनाव समिति करेगी। हमारे पास रिपोर्ट तैयार है। जिस दिन समिति का बुलावा आएगा, हम अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे।

उन्होंने कहा कि सीतापुर में अवध क्षेत्र की कार्य समिति की बैठक बूथ स्तर पर संगठनात्मक इकाई खड़ा कर उसे मजबूत करने पर जोर दिया गया।

बताया कि इस संबंध में पिछले तीन महीने से काम चल रहा है। हमें 1 लाख 40 हजार बूथों पर संगठनात्मक इकाई खड़ी करनी है। हम अब तक 1 लाख 25 हजार बूथों तक पहुंच चुके हैं। इसी सिलसिले में आज अवध क्षेत्र की बैठक की गई है।
विज्ञापन

‘पार्टी में आने वालों को लगाएं लगे’

- फोटो : amar ujala
ओम माथुर ने अवध प्रांत की कार्यसमिति की बैठक में पदाधिकारियों को सूबे में भाजपा सरकार बनाने के गुरुमंत्र सिखाए। कहा कि यूपी में कमल खिलाना मजबूरी है, इसलिए हमें जिताऊ उम्मीदवारों पर दांव लगाना होगा। यह तभी संभव हो पाएगा, जब पार्टी में आने वाले लोगों को कार्यकर्ता व नेता सस्नेह स्वीकार कर उन्हें गले लगाएंगे।

शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक के शुभारंभ से पूर्व उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। अवध प्रांत के 14 जिलों के अध्यक्षों व जिला प्रभारियों से संगठन कार्यों की समीक्षा कर प्रगति ली। साथ ही उन्होंने बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने तथा सूबे में भाजपा की सरकार बनाने के गुरु मंत्र भी सिखाए।

उन्होंने कहा कि यूपी में कमल खिलाने के लिए दो फार्मूले पर चलना होगा। एक तो असेंबली चुनाव से पहले बूथों को सशक्त बनाना होगा। दूसरे जिताऊ उम्मीदवारों को पार्टी में स्वीकार करते हुए गले लगाकर साथ चलना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें