फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने दिया संदेश, 2017 में जीत लेंगे यूपी

Thu, 13 Nov 2014 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार प्रदेश आए ओम माथुर ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश लेकर आए हैं।
विज्ञापन


उनका सुनिश्चित लक्ष्य 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाना है। माथुर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर कुछ पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

लगभग 11.40 मिनट पर पार्टी कार्यालय पहुंचे माथुर ने कहा कि वह खुद को उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर तक सक्रिय करेंगे। कार्यकर्ताओं से जाकर मिलेंगे। उनसे बातचीत करके उन्हें सक्रिय करेंगे। मोदी का संदेश उन्हें देंगे।
विज्ञापन


साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट करके उन्हें भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जुटाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी। उनका ये विश्वास सपा को चुनौती देने जैसा प्रतीत हुआ।
विज्ञापन

जोर-शोर से हुई माथुर की अगुवाई

लखनऊ में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की अगुवाई पार्टी ने पूरे जोर-शोर से की। प्रदेश प्रभारी माथुर का हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने माथुर का स्वागत किया।

माथुर से पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय सह सदस्यता प्रमुख विनय सहस्रबुद्धे भी पार्टी कार्यालय पहुंचे। कार्याकर्ताओं ने उनका भी स्वागत किया। दोनों नेता यहां पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश भर के सदस्यता प्रभारियों की बैठक के सिलसिले में आए हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार शाम को प्रदेश प्रभारी सहित बाकी सभी नेता पार्टी की डिजिटल सदस्यता अभियान (ऑन लाइन सदस्यता) का प्रदेश में औपचारिक शुभारंभ करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें