फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल के बुजुर्ग ने की सारी हदें पार, पोती से की छेड़खानी, केस दर्ज

Tue, 07 Jul 2020 04:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग पर नाबालिग पोती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मां ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए महिला आयोग तक गुहार लगाई। इसके बाद ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


आशियाना थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर के में रहने वाली महिला के मुताबिक, वह रेलवे में कार्यरत हैं। अपनी एक बालिग व एक 11 वर्षीय नाबालिग बेटी और 80 वर्षीय बुजुर्ग ससुर संग रहती है। पति की मौत हो चुकी है। ससुर शराब के आदी हैं। नशे की हालत में उसको व उसकी बेटियों को आए दिन परेशान करते हैं।

शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते हैं जिसकी शिकायत उन्होंने 25 मई को स्थानीय थाने में पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने तहरीर लेकर वापस भेज दिया था। उसके बाद ससुर की हरकतों से परेशान होकर दोबारा स्थानीय आशियाना पुलिस से लिखित शिकायत की लेकिन पुलिस टरकाती रही।
विज्ञापन


वहीं 30 जून को उसके ससुर ने हद पार कर दी। उसकी नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करने लगे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला आयोग समेत पुलिस के आलाधिकारियों से की लिखित शिकायत की। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने ससुर के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय राय के मुताबिक, केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ  कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें