फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया विधि विश्वविद्यालय में दो साल बाद 18 अप्रैल से होगी ऑफलाइन परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विवि में दो साल बाद ऑफलाइन परीक्षा होने जा रही है। कोरोना के चलते यहां वर्ष 2020 से केवल ऑनलाइन परीक्षा हो रही थी। अप्रैल की एंड सेमेस्टर परीक्षा 18 अप्रैल से प्रस्तावित है, जिसका परीक्षा कार्यक्रम विवि प्रशासन जल्द ही जारी कर देगा।
विज्ञापन

विधि विवि होली के अवकाश के बाद सोमवार से खुल जाएगा। इसके साथ ही अप्रैल में बीएएलएलबी और एलएलएम की एंड सेमेस्टर परीक्षा कराने की तैयारी शुरू हो जाएगी। इस बार परीक्षा ऑफलाइन कराने की तैयारी है। इस संबंध में रजिस्ट्रार अनिल कुमार मिश्रा ने नोटिस जारी कर दिया है। ऑफलाइन परीक्षा विवि के एकेडमिक ब्लॉक में होगी। ऑफलाइन परीक्षा कराने के लिए दो साल बाद विवि को अपने पेपर पैटर्न में बदलाव करना होगा। तीन घंटे की लिखित परीक्षा के अनुसार प्रश्न पत्र तैयार करना होगा। इससे पहले वर्ष 2020 से परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होती आ रही है। इसके लिए प्रक्रिया और पेपर पैटर्न में बदलाव कर दिय गया था। ऑनलाइन परीक्षा पांच घंटे की कर दी गई थी। प्रश्न पत्र छात्रों को लिंक के माध्यम से प्राप्त होते थे और वे घर बैठकर परीक्षा देते थे। पांच घंटे में प्रश्न पत्र हल कर उत्तर कॉपी को स्कैन करके अपलोड करना होता था। अब छात्रों को विवि द्वारा उत्तर पुस्तिका मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें