फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शासन और पुलिस ने तीन साल से एक जिले में जमे अफसर हटाए, मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपी रिपोर्ट

Fri, 01 Mar 2024 02:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले एक ही जिले में तीन साल से जमे अफसरों को हटा दिया गया है। इसकी रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंप दी गई है।
 
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में शासन और पुलिस महकमे में तीन साल से अधिक समय से एक ही जिले में तैनात निर्वाचन व्यवस्था से जुड़े सभी अफसरों का तबादला कर दिया गया है। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने इसकी रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को सौंप दी है।

विज्ञापन


आयोग ने गत दिनों मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर यूपी में तीन साल से एक ही जिले में तैनात अफसरों हटाने के आदेश दिए थे। आयोग की ओर से तीन साल से एक ही जिले में जमे अफसरों की सूची भी सौंपी थी। प्रदेश सरकार ने गत दिनों आईएएस, पीसीएस, आईपीएस, पीपीएस सहित तमाम उन अफसरों का तबादला किया जो तीन साल से एक ही जिले में तैनात थे।

ये भी पढ़ें - यूपी में सहयोगी दलों को छह सीटें देगी भाजपा, राजनाथ सिंह लखनऊ से लड़ेंगे चुनाव!
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर निर्माण के बाद जातीय सीमाओं से ऊपर उठा यूपी, लोकसभा चुनाव को लेकर RSS-BJP इस प्लान पर करेगी काम


सीईओ नवदीप रिणवा ने बताया कि शासन की ओर से अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और अयोध्या के नगर आयुक्त विशाल सिंह, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और बृज तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के सीईओ नागेंद्र सिंह, यमुना अथॉरिटी के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया और भूमि अध्याप्ति अधिकारी बलराम सिंह के लिए तबादला नीति में शिथिलता देने का आग्रह किया था। आयोग ने आग्रह को अस्वीकार करते हुए चारों का तबादला करने के आदेश दिए हैं। जिस पर शासन ने तबादले कर दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें