फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: अखिलेश यादव की मांग, असीम अरुण के साथ काम करने वाले अफसरों को चुनावी ड्यूटी से हटाया जाए

Sun, 16 Jan 2022 04:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मांग की है कि भाजपा में शामिल होने वाले असीम अरुण के साथी अफसरों को चुनावी ड्यूटी से हटाया जाए नहीं तो वह चुनाव प्रभावित करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व आईपीएस अफसर असीम अरुण के भाजपा में शामिल होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे जो भी अधिकारी पांच साल से असीम के साथ काम कर रहे हैं उन्हें हटाया जाना चाहिए। वरना चुनाव को प्रभावित करेंगे। इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी। अखिलेश यादव रविवार को दारा सिंह चौहान को सपा की सदस्यता दिलाने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि दारा सिंह चौहन और डॉ आर के वर्मा साथ आ गए हैं। अब भाजपा की जमानत जब्त होना तय है। अब दिल्ली वाले और लखनऊ वाले एक दूसरे के इंजन के पहिए खोल रहे है। दिल्ली वालों ने उन्हें गोरखपुर भेज दिया है। भाजपा के लोग नफरत की राजनीति करते हैं। हम सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि झूठे सर्वे में वे कुछ भी दिखा सकते है जबकि हकीकत यह है कि जमीन पर भाजपा के लोग कूटे जा रहे हैं। मंत्री रहकर दारा सिंह चौहान ने काफी कुछ करने का प्रयास किया लेकिन मुख्यमंत्री को पेड़, नदी जानवर से लगाव नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे मित्र ने सलाह दी और विदेश जाकर सफारी देखा। इसके बाद हमने लायन व एनिमल सफारी बनाने का फैसला किया। मुख्यमंत्री उसका उद्घाटन करना नहीं चाहते थे लेकिन दारा सिंह चौहान ने करवाया। हमने उस दिन तय किया था कि दारा सिंह चौहान को साथ लाना है। हम इन्हें तभी ले आए, जब लाना था।

अखिलेश ने कहा कि योगी को दलित-पिछड़ों से कोई लगाव नहीं है। वोट के लिए दलितों के घर खिचड़ी खा रहे हैं लेकिन अब जनता बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आई तो तीन महीने में जाति जनगणना करवाएंगे।  पिछड़े-दलितों को आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी देंगे।

पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को भाजपा द्वारा टिकट देने पर उन्होंने कहा कि पहले अधिकार खत्म किए। निजीकरण खत्म करके आरक्षण खत्म कर रहे हैं। अब टिकट देने से कुछ नहीं होगा। पिछड़े वर्ग के लोग जाग गए हैं। मुख्यमंत्री खुद टिकट के लिए परेशान रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें