फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in UP: मुख्यमंत्री योगी बोले, यूपी में कोरोना की तीसरी लहर का असर ज्यादा नहीं, 22 करोड़ लोगों का हुआ टीकाकरण

Sun, 16 Jan 2022 02:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर का ज्यादा असर नहीं है। सिर्फ एक प्रतिशत संक्रमितों को ही अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को केजीएमयू लखनऊ का निरीक्षण किया और कोरोना से बचाव के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर का अधिक प्रभाव नहीं है। प्रदेश में इस समय करीब एक लाख तीन हजार कोरोना के सक्रिय मामले हैं। लखनऊ में बीते 24 घंटे में करीब 2300 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के कुल संक्रमित मामलों में सिर्फ एक प्रतिशत मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 21 करोड़ 37 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है जिसमें से 21 लाख 37 हजार लोग 15-18 वर्ष की आयु के लोग हैं जबकि तीन लाख 87 हजार लोग 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं जिन्हें बूस्टर डोज दी जा चुकी है।

 
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया के विशेषज्ञों ने माना है कि कोविड से बचाव का वैक्सीन सर्वोत्तम उपाय है। सभी लोग टीका जरूर लगवाएं। जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, वह 25 जनवरी तक हर हाल में लगवा लें। जिन्होंने पहली डोज ले ली है, वह दूसरी डोज लें। दोनों डोज लेने वालों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज बूस्टर डोज लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें