फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: जन्मदिन पार्टी में अफसरों ने बार बालाओं संग लगाए ठुमके, जमकर उड़ाए नोट

Tue, 27 Oct 2020 04:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
1 of 5
डांसर्स के साथ मौजूद अधिकारी। - फोटो : amar ujala
बहराइच के सहजना ग्राम प्रधान के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में वीडीओ व एपीओ ने बार-बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाए। उन पर नोटों की बारिश की। भोजपुरी गाने पर मंच से लेकर मैदान तक अधिकारियों ने बार-बालाओं के साथ मस्ती में ठुमके लगाए। इस दौरान किसी भी अधिकारी को न तो कोरोना प्रोटोकॉल की परवाह रही और न ही उनके चेहरे पर कार्रवाई हो जाने का डर नजर आया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
जिले के नवाबगंज ब्लॉक के ग्राम सहजना के ग्राम प्रधान लवकुश वर्मा के भतीजे का जन्मदिन बीते 25 अक्तूबर को था। कार्यक्रम में ग्रामीण से लेकर अधिकारी तक आमंत्रित थे। कार्यक्रम को रंगीला मनाने के लिए बार-बालाओं के डांस का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
इस आयोजन में क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी जनार्दन विश्वकर्मा व एपीओ वीके राव भी आमंत्रित थे। कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारी भी बार-बालाओं के डांस में शामिल होने पहुंच गए और भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमके लगाए।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
वीडियो में अधिकारी बार-बालाओं पर नोटों की बारिश करते हुए भी दिख रहे हैं। अधिकारियों का बार-बालाओं के साथ डांस करते समय किसी ने वीडियो बना लिया और वह सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
वहीं, इस पूरे मामले पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें