फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: डेंगू के पांच मरीज मिले, दस दिन में आंकड़ा 120 पहुंचा

Sun, 22 Nov 2020 02:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में डेंगू का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पांच लोगों में इसकी पुष्टि हुई। बीते 10 दिनों में डेंगू के 120 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। जनवरी से अब तक 750 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को अलीगंज, इंदिरानगर, आलमबाग व गोमतीनगर में डेंगू के मरीज मिले। हालांकि, डॉक्टरों का यह भी कहना है कि सर्दी बढ़ने पर मच्छर का प्रकोप कम होगा।

स्वास्थ्य महानिदेशालय स्टेट लैब में सिविल अस्पताल व बलरामपुर समेत दूसरे अस्पतालों से डेंगू मरीजों के नमूने आते हैं। जिन मरीजों में कार्ड टेस्ट के नमूने पॉजिटिव आते हैं, उनकी एलाइजा जांच होती है। बीते 10 दिनों में करीब 120 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बालागंज, राजाजीपुरम, कन्हैया माधवपुर व न्यू हैदरगंज के 4239 घरों का निरीक्षण किया। इस दौरान 11 घर व अन्य स्थानों को नोटिस जारी किए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें