फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज, आईसीयू फुल, इन इलाकों में ज्यादा प्रकोप

Sun, 22 Nov 2020 02:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में सैंपल बढ़ने के साथ कोरोना मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। संक्रमण की दर तीन प्रतिशत के आसपास बनी हुई है। शनिवार को 343 नए मरीज सामने आए, जबकि चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से दूसरे दिन   भी आईसीयू फुल रही।

विज्ञापन


तीन दिन से सैंपलिंग में लगातार इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को 9,158, शुक्रवार को 11,390 और शनिवार को 11,306 लोगों की जांच की गई। इसमें से 343 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खास बात यह है कि गोमती नगर, इंदिरानगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गोमतीनगर में 37, इंदिरानगर में 29, अलीगंज में 12, रायबरेली रोड में 17 और आशियाना में 11 लोग वायरस की चपेट में आए।

वहीं, विकासनगर में 13, आलमबाग में 17, चौक में 14, हजरतगंज के 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा लंबे समय बाद हसनगंज में 10 लोग फिर पॉजिटिव मिले हैं। उधर, चिनहट में 11 और मड़ियांव में 10 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 313 लोगों ने वायरस को मात देने में कामयाबी हासिल की है। होम आइसोलेशन में अब तक 51,560 मरीज रखे गए। इनमें से 49,471 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 2143 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेवल तीन के अस्पतालों में बेड फुल

राजधानी में लेवल तीन के अस्पतालों में दूसरे दिन शनिवार को भी मरीजों को भर्ती करने में काफी समस्या हुई। पहले से आईसीयू में भर्ती मरीजों की हालत में सुधार होने पर उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। तब जाकर गंभीर मरीजों को आईसीयू में जगह मिल पाई। शनिवार शाम छह बजे सभी अस्पतालों में सारे बेड फुल थे। हालांकि, एचडीयू में करीब डेढ़ सौ बेड खाली थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें