फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृपेंद्र मिश्र पहुंचे अयोध्या, रामलला के किए दर्शन, कल से मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक

Fri, 09 Apr 2021 06:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी के दर्शन कर बाहर निकलते नृपेंद्र मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्या में 10 व 11 अप्रैल को होने जा रही दो दिवसीय मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए श्रीराममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शुक्रवार शाम अयोध्या पहुंचे और सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद रामलला के दर्शन किए और राममंदिर निर्माण के लिए हो रहे नींव के काम को भी देखा। वे मंदिर निर्माण की प्रगति सहित रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व विजय डॉक्यूमेंट को लेकर भी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी के दरबार में हाजिरी लगाई। यहां महंत ज्ञानदास के शिष्य संत हेमंत दास ने पूर्व आईएएस नृपेंद्र मिश्र को रामदरबार का स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत सत्कार किया। इसके बाद उन्होंने रामलला के दरबार में जाकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने राममंदिर निर्माण के लिए हो रहे नींव के काम को भी देखा। इसके बाद वे सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

नृपेंद्र मिश्र 10 अप्रैल को सुबह रामजन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे और निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ इंजीनियरों के साथ प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में बैठक का दौर शुरू होगा। दो दिनी बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारी, इंजीनियर सहित एलएंडटी, टीसी व कंसल्टेंट एजेंसी ली एसोसिएट्स के साथ नींव निर्माण, अयोध्या का विकास व रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को लेकर मंथन किया जाएगा। नींव निर्माण के लिए फिल्ड मटेरियल का ट्रायल किया जा रहा है। इसके लिए दो फिट की एक लेयर बनाई जा चुकी है। नृपेंद्र मिश्र द्वारा फिल्ड मटेरियल पर मुहर लगने के बाद इसकी आपूर्ति शुरू होने के साथ ही नींव भराई का काम तेजी से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


रामलला को भेंट की नौ दिन की पोशाक
रामजन्मोत्सव की तैयारियां रामनगरी के मंदिरों मे शुरू हो गई हैं। इस बार रामजन्मभूमि स्थित रामलला के अस्थायी मंदिर में भी भव्यता पूर्वक जन्मोत्सव मनाने की तैयारी है। इसी क्रम में गाजियाबाद के एक भक्त द्वारा रामजन्मोत्सव के लिए रामलला को नौ दिनों की पोशाक भेंट की गई है। रामजन्मोत्सव का शुभारंभ 13 अप्रैल को वासंतिक नवरात्र के प्रारंभ के साथ हो जाएगा। 21 अप्रैल को रामजन्मोत्सव का मुख्य पर्व मनाया जाएगा। रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक रामलला को अलग-अलग पोशाक धारण कराई जाएगी। गाजियाबाद के भक्त हरीश शर्मा ने रामलला के लिए नौ दिनों की पोशाक भेंट की है। सत्येंद्र दास ने कहा कि रामनवमी 21 अप्रैल को मनाई जाएगी। नवमी के दिन दोपहर 12 बजे भगवान राम का जन्म होगा। रामलला को रामनवमी के अवसर पर तीन प्रकार की पंजीरी, पंचमेवा, फल, पंचामृत का भोग लगाया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें