फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में प्रशासन की पहल : अब 250 काउंटरों से मंडी के दामों पर खरीदें आलू-प्याज

Fri, 29 Oct 2021 09:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

डीएम अभिषेक प्रकाश ने कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को सब्जी व्यापारियों व आढ़तियों के साथ बैठक कर अधिकारियों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि व्यापारी अनावश्यक रूप से इनका भंडारण न करें।
 
विज्ञापन
आलू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में आलू, प्याज, टमाटर के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। प्रशासन खुद मंडी के दामों पर शुक्रवार से आलू, प्याज, टमाटर की बिक्री के लिए करीब 250 रिटेल काउंटर शुरू करेगा। लगभग 200 काउंटर विभिन्न वार्डों की राशन दुकानों में शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा नगर निगम की ओर से 15 मोबाइल वैन व अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति के माध्यम से 10 मोबाइल वैन शहर के विभिन्न हिस्सों में जा-जाकर इनकी बिक्री करेंगी। इसके अलावा विभिन्न मंडियों में भी 12 से अधिक काउंटर शुरू किए जाएंगे। इन 250 काउंटर्स की लोकेशन व अन्य किसी जानकारी के लिए शहरवासी कमांड सेंटर के 0522-4523000 नंबर पर कॉल भी कर सकेंगे। यही नहीं अधिक मूल्य वसूली की शिकायत भी की जा सकेगी। इस संबंध में डीएम अभिषेक प्रकाश ने कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को सब्जी व्यापारियों व आढ़तियों के साथ बैठक कर अधिकारियों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि व्यापारी अनावश्यक रूप से इनका भंडारण न करें।

बैठक के बाद उन्होंने सीतापुर रोड स्थित नवीन मंडी का दौरा कर आलू, प्याज, टमाटर के दामों का जायजा भी लिया। डीएम ने व्यापारियों व आढ़तियों से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि बिक्री में लगने वालीं 25 मोबाइल वैन 110 वार्डों में घूमेंगी। प्रत्येक चार वार्ड में एक वैन के माध्यम से आवश्यक सब्जियों की बिक्री की जाएगी। यही नहीं गेहूं, दाल, चावल व तेल के दामों को नियंत्रित रखने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। डीएम के अनुसार इनमें से कई के दामों में धीरे-धीरे गिरावट भी आ रही है।बृहस्पतिवार को थोक मंडी में पुराना आलू 10 से 11 रुपये और नया आलू 13 से 14 रुपये प्रति किलो था। वहीं प्याज 24 रुपये ओर टमाटर 34 से 35 रुपये में बिका है।
विज्ञापन


आढ़तियों ने उठाया पुलिस के गाड़ियां रोकने का मुद्दा
डीएम संग बैठक के दौरान मंडी के आढ़तियों ने बताया कि थाना मड़ियांव में आईआईएम रोड के पास व अमौसी एयरपोर्ट के पास थाना कृष्णानगर व सरोजनीनगर में पुलिस गाड़ियों को रोक लेती है। इससे सब्जियां व फल खराब हो जाते हैं। साथ ही समय से गाड़ी मंडी न पहुंचने के कारण आपूर्ति प्रभावित होती है। यहां तक कि नैफेड की गाड़ियों को भी अनावश्यक रूप से रोक लिया जाता है, जिसके कारण मूल्य वृद्धि भी होती है। इस संबंध में डीएम की ओर से पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है कि मंडी आने वाली गाड़ियों को अनावश्यक रूप से न रोकने के लिए संबंधित को निर्देशित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें