फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब एलडीए की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा आवंटन पत्र

विज्ञापन
एलडीए।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने संपत्ति के आवंटन की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बड़ी पहल की है। इसके अंतर्गत अब से सभी प्रकार की संपत्तियों का आवंटन पत्र ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा, जिसे आवंटी को प्राधिकरण की वेबसाइट से तीन महीने के भीतर डाउनलोड करना होगा, वरना बिना नोटिस के आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि समय-समय पर लाॅटरी, ई-ऑक्शन एवं पहले आओ-पहले पाओ योजना के अंतर्गत संपत्तियों का आवंटन किया जाता है। पूर्व प्रचलित व्यवस्था के तहत आवंटन के पश्चात प्राधिकरण आवंटी को रजिस्टर्ड डाक से आवंटन पत्र भेजता था, जो कई बार आवंटियों को समय से नहीं मिल पाता था। वहीं, कुछ ऐसे भी मामले सामने आए, जिसमें जालसाजों ने एलडीए का फर्जी आवंटन पत्र देकर लोगों को ठगने का प्रयास किया। इसको देखते हुए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की गई है। आवंटी अब प्राधिकरण की वेबसाइट www.ldalucknow.in से ही आवंटन पत्र अपलोड डाउनलोड करेंगे। आवंटी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मेसेज भी भेजा जाएगा। अगर तीन महीने में इसे डाउनलोड नहीं किया गया तो आवंटन निरस्त कर जमा की गई पंजीकरण धनराशि से नियमानुसार कटौती कर शेष धनराशि वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें