फैजाबाद डिपो का नाम शुक्रवार से बदल दिया गया है। अब ये फैजाबाद डिपो नहीं बल्कि अयोध्या डिपो के नाम से जाना जाएगा।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ राजशेखर के निर्देश पर फैजाबाद डिपो का नाम बदल कर अयोध्या डिपो रखा गया है। अब वहां की बसों पर अयोध्या डिपो लिखा मिलेगा।
फैजाबाद का नाम अयोध्या होने के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी डिपो का नाम नहीं बदला गया था। एमडी राजशेखर के निर्देश पर नाम बदल दिया गया है। अब सभी बसों पर फैजाबाद डिपो की जगह अयोध्या डिपो लिखा होगा। बस अड्डे का भी नाम बदला गया है। फैजाबाद बस स्टॉप की जगह अब यह अयोध्या बस स्टॉप होगा।