फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साढ़े पांच हजार छोटे-बड़े वाहनों के अधिग्रहण का नोटिस

Mon, 15 Apr 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लोकसभा चुनाव में सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने साढ़े पांच हजार छोटे-बड़े वाहनों को अधिग्रहण करने के लिए नोटिस जारी किया है। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने जिले की सात विधानसभाओं में बनाए गए 2628 मतदान स्थलों पर पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने और वापस लाने के लिए वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश सहायक संभागीय परिवहन विभाग को दिया था।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार ने बताया कि जिले में साढ़े पांच हजार छोटे-बड़े वाहनों को अधिग्रहण कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए 709 बसों की आवश्यकता है। वहीं मतदान ड्यूटी के लिए तैनात किए गए जोनल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, मॉडल कंडक्ट लागू करने की टीम, ऑब्जर्वर व माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए 396 हल्के वाहन और पुलिस विभाग के टीम के लिए 548 हल्के वाहनों की आवश्यकता है। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि वाहनों के अधिग्रहण के लिए पुलिस विभाग व सभी थानों को अधिग्रहण पत्र रिसीव करा दिया गया है। शीघ्र ही वाहनों के अधिग्रहण की कवायद शुरू कर दी जाएगी। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि वाहनों को समयावधि में उपलब्ध न कराने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें