फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित चार पर मारपीट का केस दर्ज

Sun, 14 Apr 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। तहसील के निकट निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराने की शिकायत पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और उनके तीन साथियों के विरुद्ध पुलिस ने मारपीट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दिए शिकायत में कस्बे के बाईपास निवासी व ठेकेदार मिथलेश शुक्ला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका तहसील के निकट प्लाट है। जिस पर वह अपना मकान बनवा रहे थे। आरोप है कि 10 अप्रैल दोपहर करीब 12 बजे पटेल नगर निवासी नगर पंचायत अध्यक्ष गजाला चौधरी के पति व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी अपने साथी महावीर नगर निवासी हारून अंसारी, लाजपत नगर निवासी साह हुसैन व बाईपास निवासी अहद वहां पहुंचे। भूमि पर कब्जे की नियत से अभद्रता करते हुए निर्माणाधीन मकान की दीवार को गिरा दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने वहां काम कर रहे मजदूरों को धमकाया और दोबारा काम शुरू नहीं करने की धमकी दी। विरोध करने पर मजदूर बब्बू मिश्रा को डंडे से मारा पीटा। इससे बब्बू को गंभीर चोट आईं।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष पति व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी और तीनों साथियों के विरुद्ध मारपीट व संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह का कहना है कि केस दर्जकर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें