फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ब्लाक प्रमुख चुनाव के मद्देनजर 12 जुलाई तक छुट्टियों पर रोक, आदेश जारी

Wed, 07 Jul 2021 10:49 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई को होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव को देखते हुए 12 जुलाई तक शासन से लेकर फील्ड तक के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए छुट्टी पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मद्देनजर 12 जुलाई तक  छुट्टियों पर रोक लगा दी है। शासन से लेकर फील्ड तक के समस्त अधिकारी व कर्मचारी इस आदेश के दायरे में आएंगे।

विज्ञापन


मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने शासन के समस्त अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों तथा समस्त मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया है। प्रदेश में ब्लाक प्रमुख चुनाव 10 जुलाई को होने हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव कार्यक्रमों का एलान कर दिया गया है। आठ जुलाई को नामांकन होंगे और 10 जुलाई को मतदान व मतगणना होगी। इसी के साथ प्रमुख चुनाव को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। चुनाव संबंधी पूरी कार्यवाही तीन दिन के भीतर पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी की थी। उन्होंने बताया था कि राज्यपाल ने राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श से क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख के सामान्य निर्वाचन-2021 के लिए 5 जुलाई से 10 जुलाई तक का समय तय किया है। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव संबंधी विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया।

प्रमुख पद के लिए नामांकन व नामांकन पत्रों की जांच आठ जुलाई को होगी। नामांकन वापसी की कार्यवाही नौ जुलाई को की जाएगी। 10 जुलाई को मतदान व मतगणना के लिए तय किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें