फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रखें ध्यान: इन दस मार्गों पर बिना हेलमेट एंट्री नहीं, पकड़े गए तो देना पड़ेगा जुर्माना

Mon, 17 Jun 2019 03:40 PM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अगर आप दोपहिया वाहन लेकर घर से निकल रहे हैं तो हेलमेट जरूर पहन लें और अपने रूट का विशेष ध्यान रखें। सोमवार से राजधानी के दस प्रमुख मार्गों पर ‘नो हेलमेट-नो एंट्री’ अभियान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


चिह्नित रास्तों पर यदि बिना हेलमेट पकड़े गए तो 500 रुपये जुर्माना भरना होगा। किसी तरह की ‘ना-नुकुर’ नहीं चलेगी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि चिह्नित प्रतिबंधित मार्ग पर सबसे अधिक सरकारी मुख्यालय हैं।

इन रास्तों पर विशेष दस्ते लगाकर चेकिंग कराई जाएगी। इसके लिए चेकिंग पॉइंट्स भी बनाए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि कार्यालय खुलने के समय प्रमुख मार्गों पर तैनात पुलिस बिना हेलमेट पहने लोगों को ऑफिस जाने से रोकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पुलिसकर्मी लोगों को समझाएंगे

प्रतीकात्मक तस्वीर
पहले पुलिसकर्मी लोगों को समझाकर लौटा देंगे। यदि आप हेलमेट लेने लौट जाते हैं तो ठीक, नहीं तो 500 रुपये चालान कटवाना पड़ेगा। एसएसपी ने बताया कि यह व्यवस्था सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करने के लिए की जा रही है।

बालू अड्डा से चिड़ियाघर, जियामऊ कट से डीजीपी ऑफिस, गोल्फ चौराहे से हजरतगंज, बंदरियाबाग चौराहे से हजरतगंज, रॉयल होटल चौराहे से हजरतगंज, मेफेयर से हजरतगंज चौराहा, नवल किशोर रोड से हजरतगंज, हनुमान मंदिर से हनुमान सेतु मार्ग, अहिमामऊ से अर्जुनगंज, करियप्पा मार्ग से लालबत्ती चौराहे तक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें