फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में फोकस सैपलिंग में नहीं मिले तीसरी लहर आने के प्रमाण

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में कोरोना की दूसरी लहर के बाद कराई जा रही फोकस सैंपलिंग में तीसरी लहर आने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

सैंपलिंग के आखिरी दिन तक करीब 24 हजार लोगों के नमूने लिए गए। राहत की बात यह है कि अभी तक दो ही केस पॉजिटिव आए हैं।
शनिवार को लिए चार हजार नमूनों की एंटीजन जांच में कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला। हालांकि, आरटीपीसीआर रिपोर्ट आना बाकी है।
संभावित तीसरी लहर का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सोमवार से फोकस सैंपलिंग करवा रहा था। शनिवार को अलग-अलग जगहों पर करीब चार हजार से अधिक के नमूने लिए गए।
इनकी एंटीजन जांच में कोई पॉजिटिव नहीं आया। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद ने बताया कि जिले में अभी तक फोकस सैंपलिंग में 14 हजार एंटीजन और दस हजार आरटीपीसीआर जांच की गई है। इसमें दो ही केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली लहर में चार बार फोकस सैंपलिंग
कोरोना की पहली लहर के बाद चार बार हॉटस्पॉट इलाकों में फोकस सैंपलिंग कराई गई थी। बाजार, सब्जी मंडी, ऑफिस के अलावा ऑटो-टैंपो व स्वास्थ्यकर्मियों की जांच की गई। हर बार सैंपलिंग में आठ से दस हजार लोगों के नमूने लिए गए। चार बार में 40 हजार से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई। इसमें पॉजिटिव केस महज आठ से दस मिले थे। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि पहली लहर के बाद हुई फोकस सैंपलिंग में भी कोरोना के प्रसार के कोई प्रमाण नहीं मिले थे। पॉजिटिव आने की दर भी बेहद कम थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें