फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के 63 जिलों में नहीं मिला कोरोना का एक भी मरीज, 48 फीसदी आबादी का हुआ टीकाकरण

Sun, 12 Sep 2021 03:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में कोरोना संक्रमण खत्म होने की तरफ है। प्रदेश के 63 जिलों में संक्रमण का कोई केस नहीं मिला है। वहीं, कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार भी काफी तेज है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। विगत दिवस हुई कोविड टेस्टिंग में 63 ज़िलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। वर्तमान में 177 कोरोना संक्रमितों का उपचार हो रहा है। औसतन हर दिन सवा दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी से आधी हो गई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।

विज्ञापन


अब तक 07 करोड़ 59 लाख 46 हजार 515 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में हुई 02 लाख 33 हजार 241 सैम्पल की टेस्टिंग में 21 नए मरीजों की पुष्टि हुई। मात्र 12 जनपदों में ही नए मरीज मिले। इसी अवधि में 28 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16 लाख 86 हजार 487 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

कोविड की अद्यतन स्थिति के अनुसार प्रदेश के 34 जनपदों (बलिया, अलीगढ़, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, एटा, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कासगंज, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, सहारनपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर और सोनभद्र) में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।
विज्ञापन


भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोविड टीकाकरण के लिए अर्ह उत्तर प्रदेश की 48 फीसदी आबादी ने कोविड टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। पहली खुराक लेने वालों की संख्या 07 करोड़ 22 लाख से अधिक हो गई है। इस प्रकार प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 08 करोड़ 68 लाख से अधिक हो गया है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें