फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा पेंशन में आयु सीमा की बाध्यता समाप्त होगी, मुख्यमंत्री योगी ने की घोषणा

Tue, 25 Dec 2018 08:21 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराश्रित महिला पेंशन योजना में 60 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की घोषणा की है। सामाजिक-आर्थिक गणना 2011 की सूची में शामिल होने से वंचित रहे पात्र परिवारों को राज्य सरकार की ओर से आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित करने की घोषणा की।

विज्ञापन


अटल जी की जयंती के अवसर पर मंगलवार को लोक भवन में ‘महानायक अटल’ विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आश्यर्य होता है कि पहले 60 वर्ष की उम्र से अधिक आयु की निराश्रित महिला को ही पेंशन देते थे।

उन्होंने कहा कि निराश्रित महिला का मतलब निराश्रित महिला है चाहे वह किसी भी उम्र की हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विधवा पेंशन में आयु सीमा की बाध्यता को समाप्त कर सभी उम्र की निराश्रित महिलाओं को पेंशन देगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद भारत में अटलजी ने सुशासन की सुदृढ़ नींव रखी थी। इसलिए 25 दिसम्बर अटलजी की जयंती को  सरकार सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। उन्होंने लोक भवन में अटलजी की 21 मीटर ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा की।

विज्ञापन

सरकार साढ़े तीन परिवारों को राशन कार्ड बनाकर देगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटलजी के भौतिक शरीर छोड़ने के बाद पहली जयंती को सरकार ने गरीब, वंचित, महिला और बुजुर्गों के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस प्रदेश के सभी 653 नगर निकाय और 823 विकास खंडों में राशन कार्ड से वंचित परिवारों को राशन कार्ड बनाकर देने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। सरकार साढ़े तीन करोड़ परिवारों को राशन कार्ड बनाकर देगी।

योगी ने कहा कि प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत 6 करोड़ लोगों को लाभ मिल रहा है। राज्य सरकार सामाजिक आर्थिक गणना 2011 से वंचित रहे प्रदेश के परिवारों को भी अपने खर्च पर आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधा का लाभ देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पेंशन के लिए बुजुर्गों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। सरकार का मानना है कि हमारे बुजुर्ग सौ वर्ष से अधिक आयु तक जीवित रहने चाहिए, केवल पेंशन के लिए कोई किसी के मरने का इंतजार नहीं करें।

उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र सभी बुजुर्गों को पेंशन देने की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि अटलजी की जयंती के अवसर पर प्रत्येक जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें