फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGMU: केजीएमयू ने वापस लिया मातृत्व अवकाश के लिए नोटरीयुक्त शपथपत्र की अनिवार्यता का आदेश

Sat, 26 Feb 2022 03:56 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

केजीएमयू प्रशासन ने फैसला वापस ले लिया है। अब मातृत्व एवं बाल्य देखभाल अवकाश के लिए शपथपत्र नहीं देना होगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केजीएमयू में डॉक्टर और कर्मचारियों के विरोध के बाद केजीएमयू प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। पिछले सप्ताह केजीएमयू प्रशासन ने मातृत्व एवं बाल्य देखभाल अवकाश के लिए नोटरीयुक्त शपथपत्र लगाने का फरमान जारी किया था।

विज्ञापन


इस आदेश को तुगलकी बताते हुए कर्मचारियों ने विरोध किया था। विरोध के बाद केजीएमयू प्रशासन ने यह अनिवार्यता हटा दी है। अवकाश के लिए डॉक्टर-कर्मचारियों को सिर्फ स्वप्रमाणित शपथपत्र देना होगा।

विवि के कुलसचिव आशुतोष कुमार द्विवेदी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार कर्मचारियों को अब नोटरीयुक्त शपथ पत्र नहीं देना होगा। हालांकि ई-ऑफिस लागू होने की वजह से छुट्टी स्वीकृत कराने के लिए सभी को पोर्टल पर ही आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे फाइल चलाने में लगने वाले समय की बचत होगी तथा सभी के द्वारा ली गई छुट्टी का आंकड़ा रखना भी आसान होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें